Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

थाईलैंड घूमने का ऑफर, क्रिसमस स्पेशल पर IRCTC दे रहा है मौका

दिसंबर आते ही मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगता है। सर्द हवाएं चलने लगती हैं और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो जाती है। इस महीने में क्रिसमस और नए साल का त्योहार (Christmas and New Year) भी मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए घूमने का प्लान बनाते हैं।

भारत में क्रिसमस का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है और कई लोग इन छुट्टियों में घूमने करने का प्लान भी करते हैं। अगर आप भी इस साल क्रिसमस पर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी का विशेष टूर पैकेज आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। इस पैकेज का नाम "CHRISTMAS SPECIAL THAILAND WITH FOUR STAR ACCOMMODATION" है। यह 5 रात और 6 दिन का पैकेज है जो 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा। इस पैकेज में आपको थाईलैंड की फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स का सफर कराया जाएगा।

टूर के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ से रात 11.05 पर फ्लाइट उड़ान भरेगी. पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा दी जाएगी. इसमें आपको पटाया के मशहूर कोरल आईलैंड घुमाए जाएंगे. टूर में आप फ्लोटिंग मार्केट का भी लुत्फ उठा पाएंगे. आपको सफारी वर्ल्ड और मरीन पार्क घूमने का भी मौका मिलेगा. 27 दिसंबर को रात 8.15 पर बैंकॉक से फ्लाइट लखनऊ आएगी.