Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

‘घूसखोर पंडित’ पर मचा कोहराम, बीजेपी ने नेटफ्लिक्स को फिल्म का टीजर और प्रचार सामग्री हटाने को कहा

Ghooskhor Pandat: बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म ‘‘घूसखोर पंडत’ का टीजर और अन्य प्रचार सामग्री सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है, जिसमें कई उपयोगकर्ताओं ने फिल्म के शीर्षक को ‘जातिवादी’ और आपत्तिजनक बताया है।

इस विवाद के कारण उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक शिकायत के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्र ने नेटफ्लिक्स को फिल्म का टीजर और अन्य सभी प्रचार सामग्री हटाने के लिए कहा है। इस तरह का कोई भी कृत्य, जो किसी भी समाज के विरुद्ध है, पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’