Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

जो बाइडेन-शी जिनपिंग के बीच बैठक खत्म, दोनों पक्ष आपसी मतभेद सुलझाने पर सहमत

सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक खत्म हो गई है। बाइडेन और जिनपिंग ये सुनिश्चित करने पर सहमत हुए कि दोनों देशों के बीच मतभेदों को सुलझाया जाएगा ताकि उनके रिश्ते पटरी से न उतरें।

एक साल से ज्यादा वक्त के बाद दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने मुलाकात हुई। बाइडेन और जिनपिंग ने सैन फ्रांसिस्को से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में वुडसाइड के फिलोली मेंशन एस्टेट में चार घंटे से ज्यादा वक्त एक साथ बिताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई, उन्होंने साथ लंच किया और वे मेंशन के बगीचे में टहले भी।

अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ लंबी मेज पर बैठे, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का सामना करते हुए जोर दिया कि दोनों देशों को टकराव के बजाय आपसी सहयोग बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए। बाइडेन अपने विचारों और चिंताओं को सीधे शी जिनपिंग तक पहुंचाने में कामयाब रहे। माना जा रहा है कि बाइडेन की चिंताओं का जिनपिंग ने अपने तर्कों के साथ जवाब दिया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, ईरान, मध्य पूर्व, यूक्रेन, ताइवान, हिंद-प्रशांत, आर्थिक मुद्दों, आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस, ड्रग्स और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रीय और प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक बैठक के बाद, चीन उन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमत हो गया जो अमेरिका में अवैध नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल हैं।