Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने जारी की चेतावनी, कहा- यरुशलम तक पहुंच सकती है जंगल में लगी आग

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को चेतावनी दी कि यरुशलम के निकट तेजी से फैल रही जंगल की आग शहर तक पहुंच सकती है, नेतन्याहु ने इस हालात की वजह से "नेशनल इमरजेंसी" घोषित की है। यरुशलम के निकट राजमार्गों के ऊपर घना धुआं छाया हुआ है। अग्निशमन दल जंगल की आग को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। इस कोशिश में कई लोग घायल हो गए हैं और सेना को भी मौके पर बुलाना पड़ा है।

इजराइल की मैगन डेविड एडोम बचाव एजेंसी ने दावा किया है ये भीषण आग है और इसकी वजह से सैकड़ों नागरिक खतरे में हैं। एमडीए ने कहा कि उसने लगभग 23 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जिनमें से ज्यादातर धुएं के कारण और जलने से पीड़ित हैं।

मोदीन शहर के निकट पहाड़ी पर लगी आग के बीच वहां के निवासी 40 साल के युवाल अहरोनी ने कहा, "यह बहुत दुखद है, क्योंकि हम मौसम के बारे में जानते थे, हम जानते थे कि ऐसा होगा, फिर भी हमें लगता है कि वे बड़े विमानों के साथ पर्याप्त रूप से तैयार नहीं थे, जो भारी मात्रा में पानी गिरा सकते हैं।"

नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि "पश्चिमी हवा आग को आसानी से (यरूशलेम) के बाहरी इलाकों की ओर और यहां तक ​​कि शहर के अंदर भी धकेल सकती है"।