Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

'वेटिकन में नहीं, रोम बेसिलिका में मुझे दफनाया जाए', पोप फ्रांसिस ने जताई इच्छा

पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह चाहते हैं कि उन्हें अन्य पोपों की भांति वेटिकन की गुफाओं के स्थान पर सेंट मैरी मेजर के रोम बेसिलिका में दफन होना चाहते हैं। इससे वह अपनी पसंदीदा मडोना के पास रह सकेंगे।

उन्होंने कहा कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उन्होंने इस वर्ष पद से त्यागपत्र देने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उनकी बेल्जियम की यात्रा पक्की है। वह पोलीनेशिया और मूल देश अर्जेंटीना की यात्रा करने पर भी विचार कर रहे है।

गत रविवार को पोप फ्रांसिस 87 वर्ष के हो गए। अभी हाल ही में स्वस्थ होने के बाद पहली बार दिए साक्षात्कार में पोप फ्रांसिस ने कहा कि यह सच है कि अब सभी यात्राओं पर पुनर्विचार किया जाता है। यदि वे निकट हों, तो उन्हें किया जा सकता है। यदि वे अधिक दूर हैं तो उन पर पुनर्विचार किया जाता है। सीमाएं है।

पोप ने कहा कि वह अब ठीक हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। इस दौरान पोप फ्रांसिस ने इस्तीफे की संभावना की पुष्टि की और कहा कि वह किसी भी संभावना के लिए तैयार हैं।