Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

भारतीय नागरिक अवैध रूप से अमेरिका में कैसे और क्यों होते हैं दाखिल? यहां जानें

निर्वासित किए गए 104 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा। ये अमेरिका में अवैध इमिग्रेशन पर ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के तहत भारत के लिए पहली उड़ान थी।

अमेरिका से निर्वासित किए गए लोगों में से ज्यादातर का ताल्लुक पंजाब, हरियाणा और गुजरात से है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक स्टडी के मुताबिक 2022 में लगभग सात लाख 25 हजार अवैध अप्रवासी भारतीय, अमेरिका में रह रहे थे।

कुछ भारतीय प्रवासी अमेरिका में दाखिल होने के लिए डंकी रूट का इस्तेमाल करते हैं। ये बेहद खतरनाक रास्ता है जो कई देशों से होकर गुजरता है। डंकी रूट में प्रवासियों को खतरनाक हालात का सामना करना पड़ता है। इसमें पहाड़ों पर पैदल चलना, नाव की खतरनाक सवारी, भुखमरी का सामना करना और मौत का जोखिम शामिल है।

कई भारतीय बेहतर कमाई और रोजगार की तलाश में अवैध रूप से अमेरिका का रुख करते हैं। 'अमेरिकन ड्रीम' की उनकी सुनहरी सोच उन्हें किसी भी तरह वहां दाखिल होने के लिए उकसाती है।