Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

Middle East संकट के बीच Air India का बड़ा फैसला, शुरू होंगी 78 अतिरिक्त उड़ानें

मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर कई पाबंदियां लगी हुई हैं। इसके बावजूद, भारतीय एयरलाइंस फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए नियंत्रित तरीके से अपनी सेवाएं दे रही हैं। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार को मध्य पूर्व के शहरों के लिए कुल 60 उड़ानों का संचालन करेंगी।

10 मार्च 2026 को भारतीय शहरों और संयुक्त अरब अमीरात के बीच 32 अस्थाई गैर-अनुसूचित उड़ानें संचालित की जाएंगी। ये उड़ानें दुबई, अबू धाबी, शारजाह और रास अल-खैमाह को जोड़ेंगी। मंगलवार को जेद्दा के लिए 14 उड़ानें और एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 14 उड़ानें संचालित होंगी।
अकासा एयरलाइन ने कहा है कि वो 31 मार्च तक जेद्दा से अहमदाबाद, बेंगलुरू, मुंबई, कोच्चि और कोझिकोड के लिए चुनिंदा उड़ानें जारी रखेगी।

अबू धाबी और रियाद की उड़ानें 11 मार्च तक निलंबित रहेंगी, जबकि दोहा और कुवैत की सेवाएं 15 मार्च तक बंद रहेंगी। पिछले पांच दिनों में इंडिगो ने मध्य पूर्व से 165 से अधिक उड़ानें संचालित की हैं और 22,000 से ज्यादा यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया है। 9 मार्च को एयरलाइन ने मध्य पूर्व और यूरोप के 12 गंतव्यों के बीच 38 उड़ानों का संचालन किया।

स्पाइसजेट एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वो दुबई से भारतीय शहरों के लिए विशेष उड़ानों का संचालन कर रहे हैं। दिल्ली हवाई अड्डा ऑपरेटर ने यात्रियों को सचेत किया है कि मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके समय में बदलाव किया जा सकता है।