Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

कौन हैं ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई?

Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामेनेई, ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं। सार्वजनक रूप से वो कम दिखाई देते हैं, लेकिन अली खामेनेई की मौत के बाद उन्हें संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था।

मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद शहर में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही अपने पिता अली खामेनेई को शाह मोहम्मद रजा पहलवी का विरोध करते पाया। मोजतबा खामेनेई ने ईरान के पहले सर्वोच्च नेता रुहोल्लाह खुमैनी के बेटे अहमद खुमैनी की तरह भूमिका निभाई है। उन्हें एक भरोसेमंद, 'पावर ब्रोकर' और 'गेटकीपर' कहा जाता है।

हालांकि, समय के साथ उन्होंने प्रभावशाली मौलवियों और शक्तिशाली सुरक्षा संस्थानों, खासकर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के साथ करीबी संबंध बनाए। मोजतबा खामेनेई ने कभी भी निर्वाचित या आधिकारिक रूप से नियुक्त सरकारी पद नहीं संभाला है, फिर भी ये माना जा रहा है कि उन्होंने पर्दे के पीछे राजनैतिक फैसले लेने में अहम भूमिका निभाई है।

सर्वोच्च नेता के रूप में नियुक्ति के साथ ही मोजतबा खामेनेई ईरान की राजनीतिक और सैन्य संस्थाओं के प्रमुख बन गए हैं। ये पद उन्हें सशस्त्र बलों, राज्य की प्रमुख संस्थाओं और परमाणु कार्यक्रम पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार देता है।