Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

रूस में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 110 के पार

रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को बताया कि मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने यह जानकारी दी। इस हमले में  115 लोगों की मौत हो गयी है और 145 अन्य घायल हुए हैं। हमलावर समारोह स्थल में घुसे थे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह रूस में पिछले कुछ वर्षों में सबसे वीभत्स हमला है।