Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार Miguel Uribe को मारी गई गोली

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। उरीबे की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिगुएल उरीबे को तीन गोलियां लगी है। एक गोली उरीबे के सिर में लगी है। उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। उरीबे को गोली लगने के बाद उन्हें जिस कार से ले जाया गया। उसकी बोनट खून से सन गई।

कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। उरीबे राजधानी बोगोटा में रैली को संबोधित कर रहे थे। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं। पार्टी ने बताया कि हमलावर ने उरीबे को तीन लोगी मारी। एक गोली पीठ में और एक गोली सिर में लगी है। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ। कोलंबिया पुलिस ने गोलबारी के फौरन बाद आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की उम्र महज 15 साल बताई जा रही है। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है।

उरीबे की मां की भी बदमाशों ने हत्या कर दी थी। उरीबे की मां डायना टर्बे कोलंबिया की मशहूर पत्रकार थीं। डायना को 1991 ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार ने बोगोटा में अगवा करवा लिया था और बाद में कत्ल कर दिया। डायना लगातार पाब्लो के ड्रग्स कार्लेट के खिलाफ लिख रही थीं। मिगुएल उरीबे का सियासी परिवार से ताल्लुक रहा है। वह पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टर्बे के पोते हैं। जूलियो सीजर टर्बे 1978 से 1982 तक कोलंबिया के 25वें राष्ट्रपति रहे।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी खुद पर हमले की संभावना जताई थी। फरवरी महीने में एक सभा में प्रेट्रो ने कहा कि ड्रग्स कार्लेट उनकी हत्या की योजना बना रहे हैं। कार्टेल ने दो मिसाइलें हासिल कर ली हैं। वह उनके विमान को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। पेट्रो ने कहा कि उन्होंने ड्रग्स कार्लेट पर लगाम लगाई है।