Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

लंदन में भारतीय और पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

लंदन में शुक्रवार को भारतीय और पाकिस्तानी मूल के प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण टकराव हो गया। यह झड़प भारतीय उच्चायोग के पास उस समय हुई जब दोनों पक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। भारतीय समुदाय के लोग हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी कश्मीर मुद्दे को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों गुटों में नारेबाजी तेज हो गई, जो हाथापाई में बदल गई।

स्थिति को बिगड़ता देख लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों गुटों को अलग किया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। भारतीय उच्चायोग ने घटना पर नाराजगी जताते हुए ब्रिटेन सरकार से भारतीय मिशन और वहां मौजूद नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।