Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल टोक्यो पहुंचा

जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जापान के टोक्यो पहुंचा। झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच के तहत पाकिस्तान के आतंकवाद के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संबंधों को उजागर करने के लिए दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा भी करेगा।

झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरुआ और हेमंग जोशी, कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) के जॉन ब्रिटास और पूर्व राजदूत मोहन कुमार शामिल हैं। इस अभियान के तहत 21 मई से 5 जून के बीच 59 सांसदों, पूर्व मंत्रियों, अनुभवी राजनयिकों और वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के सात उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल कुल 33 देशों की यात्रा करेंगे।