Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अमेरिका: टेक्सास में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 के पार

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ संबंधित घटनाओं में अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को मरने वालों की संख्या 104 तक पहुंच गई। केर काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि केर काउंटी में खोजकर्ताओं को 84 लोगों के शव मिले हैं, जिनमें 28 बच्चे भी शामिल हैं। जान गंवाने वालों में गर्मी की छुट्टियों में आयोजित शिविर में भाग ले रहे कई बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

इस बीच, खोज और बचाव दल ने उफनती नदियों में उतरने के लिए मृतकों की तलाश जारी रखी। स्वयंसेवकों ने मलबे के टुकड़ों को एक-एक करके छांटना शुरू किया, जो एक बहुत ही मुश्किल काम था। ये बारिश जारी रहने के आसार हैं, ऐसे में मध्य टेक्सास के जलभराव वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।