Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Shashi Tharoor के नेतृत्व में सर्वदलीय डेलिगेशन Washington पहुंचा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद कूटनीतिक संपर्क के तहत अमेरिकी अधिकारियों, सांसदों और नीति विशेषज्ञों से मुलाकात के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचा। भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार दोपहर को वाशिंगटन पहुंचने से पहले गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा की थी।

प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी सांसदों, नीति विशेषज्ञों और थिंक टैंकों से मुलाकात करेगा और आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के संबंधों को उजागर करेगा। शशि थरूर के नेतृत्व में विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में सरफराज अहमद (जेएमएम), गंती हरीश मधुर बालयोगी (टीडीपी), शशांक मणि त्रिपाठी (बीजेपी), भुवनेश्वर कलिता (बीजेपी), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (बीजेपी) और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत संधू शामिल हैं।