Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

इजराइल जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें रद्द, 18 अक्टूबर तक निलंबित रहेगी सेवा

इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी निर्धारित उड़ानों को अब 18 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है।एयर इंडिया आमतौर पर तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक निर्धारित उड़ानें संचालित करता है। एयरलाइन ने पहले 14 अक्टूबर तक सेवाओं को निलंबित कर दिया था। एयरलाइन के एक अधिकारी ने आज समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि तेल अवीव से आने-जाने वाली निर्धारित उड़ानें अब 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दी गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन आवश्यकताओं के आधार पर भारतीयों को वापस लाने के लिए चार्टर्ड उड़ानें संचालित करेगा। आमतौर पर, एयर इंडिया राष्ट्रीय राजधानी से तेल अवीव के लिए पांच दिन उड़ानें संचालित करती है। यह सेवा सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को है।