Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

पीएम ने रोजगार मेले के तहत दी 51 हजार युवाओं को नौकरी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर बांटे हैं. इन युवाओं को सरकारी नौकरी अलग-अलग विभाग में दी गई है. नई दिल्ली के रायसीना रोड स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में कार्यक्रम को आयोजित किया गया, जिसमें पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे. 

मंगलवार को आयोजित हुए रोजगार मेला के तहत देश के कई क्षेत्रों के युवाओं को 51 हजार ज्वाइंनिंग लेटर दिए गए. रोजगार मेला 46 स्थानों पर आयोजित किया गया था. केंद्र सरकार के भर्तियों के अलावा, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी भर्तियां की गई हैं.