Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

जो बादली के अखाड़े में बजरंग पूनिया को दिखा रहे दम

हरियाणा की बादली विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गई है. इस सीट पर कुल्दीप वत्स और बजंरग पूनिया के बीच टिकट हासिल करने की जंग चल रही है. कुल्दीप वत्स बादली के मौजूदा विधायक हैं तो बजरंग पूनिया कुश्ती की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं. बजरंग की बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात हुई. उनके साथ पहलवान विनेश फोगाट भी थीं. बजरंग की राहुल से मुलाकात के बाद कुल्दीप वत्स भी एक्टिव हो गए. उन्होंने केसी वेणुगोपाल से गुपचुप मुलाकात की. उन्होंने वेणुगोपाल से कहा कि बादली से मैं ही लड़ूंगा. मेरा क्या कसूर है.