Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने मुआवजे का किया ऐलान

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सोमवार को भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है और उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि भगदड़ कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह रही। वहीं, अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है। हादसे के बाद अशोकधाम मंदिर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।