Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

प्रयागराज में गंगा-जमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, घाटों और तटीय इलाकों में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज, जो आम दिनों में श्रद्धालुओं से गुलजार रहती है, इन दिनों गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर की चपेट में है।
प्रयागराज में मानसून के कारण गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे घाटों और तटीय इलाकों में आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम होने के साथ ही सन्नाटा पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों नदियों का पानी अचानक बढ़ने से उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं नदी के किनारे रहने वाले कई लोगों को ऊंचे इलाकों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का त्रिवेणी संगम श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि भक्त विशेष अवसरों पर प्रार्थना करने और अनुष्ठान करने के लिए यहां आते हैं। लेकिन इस समय भारी बारिश और बाढ़ के कारण गंगा और यमुना जैसी नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते घाट या मैदानी क्षेत्र सुनसान हो जाते हैं और लोगों के इकट्ठा होने की जगह कम बचती है।