Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

ग्रैमी जीतने वाले राकेश चौरसिया कौन हैं

भारतीय कलाएं अब विश्व पटल पर छा रही हैं. 2023 के ऑस्कर्स में भारत ने दो अवॉर्ड जीते थे. अब Grammy Awards 2024 में भी भारतीयों ने अपना जलवा बिखेरा है. इस बरस पांच इंडियंस ने ग्रैमी अपने नाम किया. जाकिर हुसैन को 3, राकेश चौरसिया को 2, शंकर महादेवन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन को 1-1 ग्रैमी मिला. फिलहाल हम यहां बात करने वाले हैं संगीत जगत के अनूठे बांसुरीवादक राकेश चौरसिया की.

राकेश उस वक़्त चार साल के थे, जब उन्हें बांसुरी से निकल रही मधुर आवाज़ ने अपनी ओर खींचा. ये आवाज़ निकल रही थी उनके अंकल(हरि प्रसाद चौरसिया) की बांसुरी से. वो अपने अंकल को बाबूजी कहकर पुकारते हैं. राकेश ने बांसुरी की ट्रेनिंग श्रव्य परंपरा के जरिए ही ली. कहने का मतलब बाबू जी बांसुरी बजाते और राकेश सुन-सुनकर उससे सीखने की कोशिश करते.