Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

वीरेंद्र सहवाग ने की पाकिस्तान के फैसले की आलोचना, कहा- हमारी सेना ऐसा जवाब देगी पाक कभी नहीं भूलेगा

India-Pakistan Tension: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान पर कहा कि उसने दो दक्षिण एशियाई देशों के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच अपने आतंकवादी ठिकानों को बचाने के लिए युद्ध का रास्ता चुना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीरेंद्र सहवाग ने तनाव बढ़ाने के पाकिस्तान के फैसले की आलोचना की और उन पर आतंकवादी ठिकानों को बचाने के लिए काम करने का आरोप लगाया।

सहवाग ने एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान ने युद्ध का रास्ता चुना, क्योंकि उन्हें चुप रहने का मौका मिला था। उन्होंने अपने आतंकी ठिकानों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ दिया है, जो उनके बारे में बहुत कुछ कहता है। हमारी सेना सबसे उचित तरीके से जवाब देगी, ऐसा तरीका जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा।"