Breaking News

अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |   वेनेजुएला के तेल से भरा जाएगा 44 साल के निचले स्तर पर पहुंचा US भंडार, ट्रंप का ऐलान     |   ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की तैयारी में अमेरिका, बैंक पर लगाएगा प्रतिबंध     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना     |   US और इजरायल के खिलाफ एकजुट हों मुस्लिम देश, ईरान के सुप्रीम लीडर की अपील     |  

अलीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित

अलीगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिले में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते आमजन बेहाल हैं, वहीं अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। बढ़ते लोड के कारण कई इलाकों में बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढककर चलने की सलाह दी है।