Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

Instagram के नए फीचर 'Instant' से यूजर्स नाराज, बोले नहीं पसंद आया Instant फीचर

इंस्टाग्राम ने अपने ऐप में नया फीचर ‘Instants’ शुरू किया है, लेकिन इसे लेकर कई यूजर्स नाराज नजर आ रहे हैं। इस फीचर में यूजर्स बिना एडिट की गई फोटो अपने दोस्तों या फॉलोअर्स को तुरंत भेज सकते हैं। फोटो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाती है और 24 घंटे बाद पूरी तरह हट जाती है। कंपनी का कहना है कि इन फोटो का स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं लिया जा सकता।

यह फीचर इंस्टाग्राम के DM (मैसेज) इनबॉक्स में दिया गया है। वहां नीचे की तरफ इसका आइकन दिखाई देता है। हालांकि कई यूजर्स को यह फीचर पसंद नहीं आया। लोगों का कहना है कि इससे प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम से इस फीचर को हटाने की मांग की है।

अगर कोई यूजर इस फीचर को बंद करना चाहता है, तो वह इंस्टाग्राम की सेटिंग में जाकर इसे छिपा सकता है। इसके लिए प्रोफाइल में जाएं, फिर Settings खोलें, उसके बाद “Content Preferences” में जाकर “Hide Instants in Inbox” को ऑन कर दें। इसके बाद यूजर को ‘Instants’ फीचर दिखाई नहीं देगा।