Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

3000 रुपये से कम में आ जाएंगी ये स्मार्टवॉच

आजकल नॉर्मल वॉच की तुलना में स्मार्टवॉच लोगों की पसंद बन गई है. खासकर यंगस्टर्स अब स्मार्टवॉच खरीदना ही पसंद करते हैं. वैसे स्मार्टवॉच पहनने के अपने अलग फायदे होते हैं. इसमें मिलने वाले ए़डंवास फीचर्स आपके कई कामों को आसान बना देते हैं. स्मार्टवॉच कई बार स्मार्टफोन का काम भी कर देती है. वैसे तो मार्केट में कई स्मार्टवॉच आती है लेकिन यहां हम आपको 3 हजार रुपये से कम में आने वाली स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे.

अगर आप एक ऐसी स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं जिसमें कई सारे फीचर्स भी मिल जाए और आपके बजट में भी आ जाए तो ये स्मार्टवॉच बेहतरीन साबित होगी. वैसे इस स्मार्टवॉच की ओरिजनल कीमत 14,999 रुपये है लेकिन आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से 87 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ केवल 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. ऐप बेस्ड GPS, ब्लूटूथ कॉलिंग और 500 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं.

NoiseFit Halo

राउंड डायल स्मार्टवॉच का लुक काफी प्रीमियम है. इसमें आपको स्मार्ट जेस्टर कंट्रोल और स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं. इसकी ओरिजनल कीमत 7,999 रुपये है लेकिन आप इसे अमेजन 63 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ केवल 2,999 रुपये में मिल रहा है.