Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

‘व्वान’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- सपना हुआ पूरा

तमन्ना भाटिया जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘व्वान’ (Vvan) में पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फोक-मिथोलॉजिकल थ्रिलर को लेकर तमन्ना ने कहा कि यह उनके लिए “लंबे समय से देखा गया सपना” था। मुंबई में प्राइम वीडियो 2026 रिलीज स्लेट इवेंट के दौरान तमन्ना ने मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “सिड के साथ काम करना मेरा लंबे समय से सपना था और मुझे खुशी है कि अब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं।”

फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए तमन्ना ने बताया कि स्क्रिप्ट ने उन्हें काफी प्रभावित किया, क्योंकि इसमें कमर्शियल एंटरटेनमेंट के साथ एक मजबूत भावनात्मक पक्ष भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोककथाओं पर आधारित कहानियां दर्शकों से गहराई से जुड़ती हैं। उन्होंने कहा, “काफी समय बाद मैंने ऐसी कमर्शियल फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है, जिसमें एक मजबूत आत्मा भी है। यह संयोजन बेहद प्रभावशाली हो सकता है। मुझे विश्वास है कि यह एक ‘पक्का मसाला’ फिल्म होगी, जो अंत तक दर्शकों को भावुक कर देगी।”

फिल्म की कहानी एक शहरी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चेतावनियों के बावजूद अपने पुश्तैनी जंगल में जाता है। वहां उसकी वजह से एक दिव्य शक्ति जागृत हो जाती है, और फिर उसे अपने गांव और लोगों को बचाने के लिए आगे आना पड़ता है। ‘व्वान’ में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है और इसे अरुणाभ कुमार ने लिखा है। वहीं, शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी इसके निर्माता हैं।