भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर और हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन बनी स्मृति मंधाना अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। स्मृति 23 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. लंबे समय से दोनों का रिश्ता सुर्खियों में था और अब यह रिश्ता शादी के बंधन में बदलने वाला है. स्मृति पिछले छह साल से पलाश के साथ रिलेशनशिप में है. दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा भारतीय महिला टीम में अभी किसा भी खिलाड़ी की शादी नही हुई है. ऐसे में स्मृति मंधाना टीम में शादी करने वाली पहली प्लेयर बनने जा रही हैं. स्मृति ने हाल ही में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. वह टूर्नामेंट की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही. बतौर ओपनर उन्होंने कई बार टीम को एक मजबूत शुरूआत दी, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही.
स्मृति मंधाना जल्द लेंगी सात फेरे, पलाश मुच्छल से होंगी शादी
You may also like
2027 में हार के डर से घबराई हुई है सपा, अखिलेश यादव एसी में बैठकर करते हैं राजनीति: दानिश आजाद अंसारी.
दीपोत्सव में रामयंत्र की धुन से बढ़ी छोटे कारोबारियों की कमाई, आस्था बनी आजीविका का आधार.
धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, योगी सरकार ने त्योहार की खुशियां कीं साझा.
ओडीओपी बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी के स्थानीय कारोबार को मिल रही मजबूती.