Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

कोहरे से रेल यातायात ठप! दिल्ली की 21 ट्रेनें लेट

भारत समेत समूची दुनिया नए साल की खुशियों में सराबोर है. रात ही से सभी अपने-अपने ढंग से नए साल का आगमन कर रहे हैं. इस बीच कई लोग जो यात्रा कर एक जगह से दूसरे जगह पहुंचना चाहते हैं, उन्हें भारी कोहरे का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में कोहरे के कारण करीब 21 ट्रेन देरी से चल रही है.

यशवंतपुर-दिल्ली सराय रोहिला दूरंतो जैसी वीआईपी ट्रेन भी 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है. साथ ही सिकंदराबाद-निजामुद्दीन दूरंतो ट्रेन तीन घंटे की देरी से चल रही है. इसके अलावा भुवनेश्वर, बैंगलोर, रांची राजधानी भी एक से तीन घंटे तक की देरी से चल रही है.