Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

प्रीति जिंटा का कमबैक, ‘वाइब’ में आएंगी नजर, कुणाल खेमू करेंगे निर्देशन

प्रीति जिंटा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थीं, जिससे उनके फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब यह साल उनके लिए खास होने वाला है, क्योंकि वह ‘लाहौर 1947’ के साथ-साथ एक नई फिल्म ‘वाइब’ से भी कमबैक करने जा रही हैं। गुरुवार को ‘वाइब’ की आधिकारिक घोषणा प्राइम वीडियो के एक इवेंट में की गई, जहां प्रीति जिंटा अपने को-स्टार कुणाल खेमू के साथ नजर आईं। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन भी कुणाल खेमू कर रहे हैं, जो ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के बाद उनका दूसरा निर्देशन है।

‘वाइब’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी संभालने में भी मुश्किल महसूस करते हैं, लेकिन अचानक एक आतंकी साजिश के बीच फंसकर देश की किस्मत उनके हाथों में आ जाती है। फिल्म को लेकर प्रीति जिंटा ने कहा, “जब मैंने इसकी स्क्रिप्ट सुनी तो मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो गई। यह इतनी मजेदार थी कि मैं इसे करने से खुद को रोक नहीं पाई।” हालांकि, फिल्म ‘वाइब’ की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।