Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पुलिस ने टीवीके प्रमुख विजय की रैली के आयोजन की नहीं दी इजाजत

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की 16 दिसंबर को इरोड में रैली आयोजित करने की अनुमति देने से पुलिस ने इनकार कर दिया। हाल में पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री के. ए. सेंगोट्टैयन ने रविवार को एक अर्जी दायर कर रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। इरोड नौ बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे सेंगोट्टैयन का गृह क्षेत्र है। सेंगोट्टैयन एआईएडीएमके से निष्कासित किए जाने के बाद विजय की पार्टी में शामिल हो गए थे।

विजय ने यकहा, ‘‘टीवीके प्रमुख 16 दिसंबर को इरोड का दौरा करेंगे और एक विवाह भवन के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे।’’ इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ए. सुजाता ने इरोड-पेरुंदुरई मार्ग पर पावलथम्पलयम क्षेत्र में सात एकड़ की उस जगह का निरीक्षण किया, जहां टीवीके रैली आयोजित करना चाहते थे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह स्थल भारी भीड़ और उनके वाहनों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बारे में सेंगोट्टैयन को सूचित कर दिया गया है।