Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

शिक्षा प्रणाली एक होगी तभी खत्म होगा जातिवाद: संत बाबा हरजीत सिंह

जयपुर में आयोजित ‘संत संसद 2026’ में आस्था के साथ देशप्रेम का विशेष संगम देखने को मिला। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन नेटवर्क 10 न्यूज चैनल द्वारा किया गया। शुरुआत में संतों ने अमर जवान ज्योति पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया। वहीं, महिलाओं ने कलश यात्रा के जरिए संतों का जोरदार स्वागत किया। 

इस विशेष कार्यक्रम में संत बाबा हरजीत सिंह भी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब हमें देश के लिए लड़ना होता है, तो हम सेना में जाते हैं, जहां हमारी हाइट, शिक्षा और स्वास्थ्य देखा जाता है। उसी तरह अगर राष्ट्र के लिए एकजुट होना है, तो हमें बाकी चीजों का त्याग करना पड़ेगा।

उन्होंने शिक्षा पर बात करते हुए कहा कि हर राज्य में सरकारी स्कूल और कॉलेज हैं, लेकिन फिर भी फर्क साफ दिखता है। उन्होंने कहा कि गरीब लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं, लेकिन जिनके पास पैसे हैं, वे अपने बच्चों को वहां नहीं भेजते। ऐसे में सवाल उठता है कि हम किस तरह की शिक्षा व्यवस्था की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा प्रणाली एक नहीं होगी और सिस्टम एक जैसा नहीं होगा, तब तक हम सब एक नहीं हो सकते और जातिवाद कभी खत्म नहीं हो सकता।

उन्होंने सुझाव दिया कि जैसे यूरोप और अमेरिका में एक जैसा शिक्षा सिस्टम है, वैसे ही यहां भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाकी बोर्ड खत्म कर सनातन शिक्षा बोर्ड बना देना चाहिए, ताकि हर जगह एक जैसी शिक्षा मिले।
अंत में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उठाने की जिम्मेदारी संत समाज को ही लेनी होगी।