राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की मशहूर हस्तियों को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में भारत रत्न सम्मान दे रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई प्रमुख नेता भी शामिल हैं। बीेजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ ही कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति मुर्मू 31 मार्च को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए उनके आवास पर जाएंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह
You may also like
योगी सरकार शुरू करेगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन आर्ट’ योजना, हर जिले की खास कला को मिलेगा बढ़ावा.
बीजेपी का अखिलेश यादव पर हमला, बताया ‘आधुनिक भारत का जिन्ना’, 2027 में सपा के सफाए का किया दावा.
योगी सरकार के मंत्रियों का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 2027 में जनता सपा को देगी करारा जवाब.
यूपी में 17 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और सुधार का मिलेगा मौका.