Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर जबरदस्त रिस्पॉन्स, आदित्य धर ने टीम को कहा धन्यवाद

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज के बाद निर्देशक आदित्य धर ने पूरी टीम का आभार जताया है। उन्होंने निर्माता ज्योति देशपांडे, HODs, कास्ट और क्रू के सभी सदस्यों को फिल्म की सफलता में उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुए फिल्म के प्रीमियर में लीड कास्ट, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल समेत कई सितारे शामिल हुए। अभिनेता राकेश बेदी ने इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें आदित्य धर फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर भावुक नजर आए।

आदित्य धर ने कहा कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया से “ओवरवेल्म्ड” हैं और यह फिल्म पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, खासकर ज्योति देशपांडे, मेरी टीम, कलाकार और हर उस शख्स का धन्यवाद, जिन्होंने इस फिल्म में अपना दिल और मेहनत लगाई। यह सब उनके बिना संभव नहीं था।”

प्रीमियर के बाद कलाकारों के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। राकेश बेदी ने मजाक में कहा, “चलो भाई, फिल्म तो देख ली, अब भूख लगी है, कुछ खिलाओ।” इस पर अर्जुन रामपाल ने हंसते हुए जवाब दिया, “आप तो सबको खा गए सर, और कितना खाएंगे?” निर्माता ज्योति देशपांडे ने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर परिस्थिति में शांत और सकारात्मक रहते हैं, जो उन्हें खास बनाता है। इस दौरान यामी गौतम भावुक नजर आईं, जबकि रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में माहौल हल्का कर दिया। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसकी पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग पहले ही हो चुकी थी। यह फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ की सीक्वल है। फिल्म में आर माधवन, रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं।