Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

PDF खोलने का तरीका कर लें नोट

हर वक्त हमारे पास Aadhaar Card हो, ऐसा जरूरी भी नहीं लेकिन अगर अचानक से आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाए तो आप क्या करेंगे? आप कहेंगे UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड डाउनलोड कर लेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि E Aadhaar Download करने के बाद 8 अंकों के एक पासवर्ड की जरूरत पड़ती है?

बिना इस 8 अंकों के पासवर्ड के आपकी ई आधार कार्ड वाली पीडीएफ फाइल ओपन ही नहीं होगी, अब ऐसे में सवाल यहां यह खड़ा होता है कि आखिर 8 अंकों वाला ये पासवर्ड है क्या? आप भी अगर इस बात से परेशान हैं कि ई आधार डाउनलोड होने के बाद भी खुल नहीं रहा तो आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि कैसे आप इस बात का आसानी से पता लगा सकते हैं.

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की आधिकारिक साइट के अनुसार, यदि आप आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी या कह लीजिए ई-कॉपी डाउनलोड करते हैं तो आपका ये जानना जरूरी है कि हर व्यक्ति का पासवर्ड अलग-अलग होता है.