Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

ललित नहीं, ये शख्स है संसद में स्मोक अटैक का मास्टरमाइंड

संसद भवन पर 13 दिसंबर को स्मोक क्रैकर से हमले के मामले में आरोपी ललित झा भी गिरफ्तार हो गया है. ललित झा वो शख्स है जो स्मोक क्रैकर से हमले के वक्त संसद भवन के बाहर खड़ा होकर नीलम और अमोल द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का वीडियो बना रहा था. चारों आरोपियों के फोन ललित झा के पास थे, जिनको लेकर वह फरार हो गया था. घटना का मास्टरमाइंड ललित झा बताया जा रहा था, लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वो नहीं, बल्कि महेश कुमावत नाम का शख्स मास्टरमाइंड है.