Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

कोच्चि में नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सेलर की मौत

केरल के कोच्चि में भारतीय नौसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा आईएनएस गरुड़ के रनवे पर हुआ। इस हादसे में एक सेलर की जान चली गई।

सूत्रों के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है। जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस दौरान हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे। इनमें से एक की मौत हो गई। बता दें कि हेलीकॉप्टर एक नियमित ट्रेनिंग उड़ान पर था। हादसे में घायल हुए एक सेलर का नौसेना बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, नियमित रखरखाव जांच के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।