Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

मुंबई क्राइम ब्रांच ने लिया एक्शन, गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज

सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पिछले महीने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी. इस मामले की लगातार जांच की जा रही है और आए दिन नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं. मामले में ताजा जानकारी के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब फायरिंग के मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.