Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

सुपरटेक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच डीएलएफ तक आई, ईडी ने गुरुग्राम में ली तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में उसने गुरुग्राम में रियल्टी कंपनी डीएलएफ के परिसरों की तलाशी ली है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शनिवार को आधिकारिक सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि ईडी ने पिछले कुछ दिनों में की गई कार्रवाई के दौरान कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सुपरटेक के खिलाफ ईडी की जांच से जुड़ी है। पीटीआई ने इस मामले में डीएलएफ को मेल भेजा था, जिसका जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिल पाया।

ईडी ने इस मामले में जून में सुपरटेक के प्रमोटर आर के यानी राम किशोर अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। तब यह आरोप लगाया गया था कि अरोड़ा समूह का मुख्य कंट्रोलर था, जिसने निवेशकों और घर खरीदारों के करोड़ों फंड को विभिन्न मुखौटा कंपनियों में 'डायवर्ट' करने का फैसला किया था।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दायर धन शोधन का मामला, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पुलिस विभागों द्वारा सुपरटेक लिमिटेड और इसकी समूह कंपनियों के खिलाफ 670 घर खरीदारों से 164 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों पर दर्ज की गई 26 प्राथमिकियों से उपजा है।