Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

MP: भीषण गर्मी से बिगड़ रहा मानसिक स्वास्थ्य, ग्वालियर मेंटल हॉस्पिटल में पहुंच रहे मामले

भीषण गर्मी की वजह से उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में सामान्य जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। रिकॉर्डतोड़ गर्मी से पूरे देश में 40 से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई है। लगातार बढ़ती गर्मी ने मानसिक रोगियों की परेशानी भी बढ़ा दी है। ग्वालियर के मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक ज्यादा गर्मी मानसिक स्वास्थ्य पर दो तरह से असर डालती है।

लगातार पारा बढ़ने से मानसिक स्वास्थ्य का इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लू से लेकर गंभीर लू के हालात बने हुए हैं। आईएमडी ने तीन जून तक लू से राहत नहीं मिलने की बात भी कही है।