Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को मिला राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान, महापौर सुषमा खर्कवाल ने सीएम योगी से की मुलाकात

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि की जानकारी देने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मुलाकात कर लखनऊ की इस उपलब्धि से उन्हें अवगत कराया।

इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन से लखनऊ में स्वच्छता और शहरी विकास से जुड़े कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

मुलाकात के दौरान कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी 'पम्मी', पार्षद सौरभ सिंह 'मोनू', नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव और महापौर प्रतिनिधि श्रीप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।