Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

UP: ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के लिए लगा मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर, श्रमिक और जरूरतमंद महिलाओं को मिला लाभ

UP: महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी की समय पर पहचान करने के लिए ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क जांच शिविर लगाया गया। सशक्त महिला उद्यमी संगठन (SMUS) की ओर से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिक और जरूरतमंद महिलाओं ने हिस्सा लिया।

यह शिविर NHPC लिमिटेड की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल और SHEWings के सहयोग से इकोटेक-3 स्थित संगठन की इकाई, प्लॉट नंबर 481, उद्योग केंद्र-2 में आयोजित किया गया।

श्रमिक और गरीब महिलाओं पर रहा विशेष ध्यान

bDFbFD

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कारखानों में काम करने वाली, कम आय वर्ग और जरूरतमंद महिलाओं तक स्तन कैंसर की जांच और जागरूकता की सुविधा पहुंचाना था। अक्सर आर्थिक परेशानियों और जानकारी की कमी के कारण महिलाएं समय पर जांच नहीं करा पातीं। ऐसे में बीमारी का पता चलने में देरी हो सकती है।

शिविर में महिलाओं की निःशुल्क स्तन कैंसर स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें स्वयं स्तन जांच (Breast Self-Examination) करने का तरीका बताया गया। विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों ने महिलाओं को परामर्श और जरूरी मार्गदर्शन भी दिया।

'महिलाओं के स्वस्थ होने से ही समाज होगा मजबूत'

vfDvFD

सशक्त महिला उद्यमी संगठन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं के सामने बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा, "स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ भारत है और स्वस्थ भारत में ही विकसित भारत की बुनियाद है। यदि हमारी नारी स्वस्थ होगी, तभी हमारा समाज और राष्ट्र सशक्त होगा।"

उन्होंने कहा कि संगठन समाज, राष्ट्र और महिलाओं के हित में लगातार काम कर रहा है। खास तौर पर वंचित वर्गों की मदद के लिए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में शामिल महिलाओं ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे श्रमिक और जरूरतमंद महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम बताया।