Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

इंफाल में मणिपुर सिटीजन फोरम ने किया धरना प्रदर्शन, रखी ये मांग

मणिपुर सिटीजन फोरम ने सोमवार को हिंसा प्रभावित राज्य में शांति बहाली की मांग को लेकर इंफाल में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन, राज्यपाल के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जा रहा है।

तालेम दारा सिंह ने कहा, "हम राज्य में पांच महीने से संकट का सामना कर रहे हैं। मणिपुर में लोगों की स्थिति गंभीर है। मणिपुर सिटीजन फोरम ने सामान्य स्थिति की गुहार लगाने के लिए इस धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया है। हम भारत के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने के लिए मणिपुर के राज्यपाल से संपर्क करेंगे।"

पिछले पांच महीनों से मैतेई और कुकी समुदाय एक-दूसरे के खिलाफ दंगे कर रहे हैं। अब तक 175 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और अस्थायी शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।