Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

ऑनलाइन गेम में हारा 50 हजार-किडनैपिंग की झूठी कहानी

ऑनलाइन गेमिंग में बड़े से लेकर बच्चे तक फंस रहे हैं. इससे जुड़ा एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके खुलासे पर पुलिस भी हैरान रह गई. मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है. यहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने ऑनलाइन गेम में 50 हजार रुपये गंवा दिए. गेम खेलने के लालच में उसने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर खुद को फर्जी किडनैप करा लिया. दोनों भाइयों ने किडनैपर बन अपने पिता से डेढ़ लाख रुपये फिरौती के तौर पर ऐंठ लिए.