Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया महानिशा पूजन, जगत कल्याण की प्रार्थना

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजन और हवन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां आदिशक्ति की आराधना की। दो घंटे से अधिक समय तक चले इस अनुष्ठान में सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और पूरे संसार के कल्याण की प्रार्थना की।

बाबा गोरखनाथ के दर्शन के बाद शुरू हुआ पूजन

vdsVFv

गोरखपुर पहुंचने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शिवावतार बाबा गोरखनाथ के मुख्य मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

vFVFDv

देर शाम से रात तक सीएम योगी महानिशा पूजन के अनुष्ठान में शामिल रहे। पूजा से पहले उन्होंने जगतजननी मां आदिशक्ति के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना की। इसके बाद गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार शक्तिपीठ में विशेष पूजा शुरू हुई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और मां भगवती के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

मां दुर्गा सहित कई देवी-देवताओं का किया पूजन

gtggfgg

महानिशा पूजन के दौरान सीएम योगी ने गौरी-गणेश पूजन, वरुण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन और मां दुर्गा की विधिवत आराधना की। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता का पूजन भी किया।

fdvdfvfd

अनुष्ठान में नवग्रह, विल्व, अधिष्ठात्री देवता और शस्त्र पूजन के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर, शिव-शक्ति, बटुक भैरव, काल भैरव और त्रिशूल पर्वत का पूजन किया गया। हवन के दौरान ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और अग्निदेव का आह्वान कर विधि-विधान से पूजा की गई।

हवन के साथ पूरा हुआ महानिशा पूजन

bbgb

महानिशा पूजन के अंतिम चरण में सीएम योगी ने शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटकर मां आदिशक्ति से सभी नागरिकों के सुखमय जीवन की कामना की। इसके बाद हवन के साथ महानिशा पूजन का अनुष्ठान पूरा हुआ।

vVFV

पूरी पूजा श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई। अंत में आरती और क्षमा याचना की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।