Breaking News

पहले ऑयल कंपनी, फिर प्लाईवुड और कूरियर... नवी मुंबई के वाशी में रात दो बजे तक धधकती रही भीषण आग     |   राइजिंग स्टार्स एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया     |   UP सरकार 23 से 26 नवंबर तक लखनऊ में चार दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव आयोजित करेगी     |   सऊदी की राबिग ऑयल रिफाइनरी पर हमला, यमन के हूतियों का दावा     |   शिखरजी यात्रा से लौट रहे यात्रियों की बस पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल     |  

मां के बिना जीवन अधूरा, उनकी ममता सबसे अनमोल: सीएम योगी ने माताओं के नाम लिखी भावुक पाती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक भावुक पाती लिखी है। उन्होंने इस पत्र को देश की प्रत्येक मां को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने मां को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि मां सिर्फ जन्म देने वाली नहीं, बल्कि पूरे संसार के लिए ममता और स्नेह का प्रतीक है।

सीएम योगी ने अपनी पाती में लिखा कि मां की ममता दुनिया की सबसे सुंदर अनुभूति है। मां वह शख्सियत है, जो हर किसी की कमी पूरी कर सकती है, लेकिन उसकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता। मां के न होने से जीवन में भावनात्मक सुरक्षा, निस्वार्थ प्रेम और घर की आत्मीय छांव हमेशा के लिए बदल जाती है।

मां को बताया अपनी पहली गुरु

bfbf

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को याद करते हुए उन्हें जीवन की पहली गुरु बताया। उन्होंने लिखा कि अक्षर ज्ञान देने वाली और जीवन के संस्कार सिखाने वाली मां के प्रति उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा।

पाती में सीएम योगी ने संन्यास जीवन से जुड़ा एक भावुक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि संन्यास लेने के करीब तीन साल बाद जब वह अपने घर पहुंचे थे, तब भगवा वस्त्र धारण कर घर की दहलीज के बाहर खड़े थे।

उस समय उन्होंने अपनी मां से कहा था, 'मां, भिक्षा दीजिए।' मुख्यमंत्री ने लिखा कि मां ने अपने संन्यासी बेटे के संकल्प को समझा और उसकी भावनाओं का सम्मान किया। मां की ममता और त्याग का यह अनुभव उनके जीवन की बेहद खास स्मृतियों में शामिल है।

मां के प्रति सम्मान सनातन संस्कारों का हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में मातृ वंदना का विशेष स्थान है। मां के प्रति श्रद्धा, सेवा और सम्मान हमारे संस्कारों में रचा-बसा है। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ ऐसे ऋण होते हैं, जिन्हें कभी पूरी तरह चुकाया नहीं जा सकता। मां का ऋण भी ऐसा ही है।

सीएम योगी ने अपनी पाती के माध्यम से प्रदेशवासियों से भी भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को ऐसा संकल्प लेना चाहिए, जिससे किसी निराश्रित मां को सहारा मिल सके, किसी जरूरतमंद मां की पीड़ा कम हो और किसी दुखी मां के चेहरे पर मुस्कान लौट आए।

मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके जीवन में सहयोग, सेवा और संवेदना के रूप में भी दिखाई देना चाहिए।