Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

जावेद को टाइम बम बनाने का मिला था ऑर्डर, दिल्ली में डिलीवरी

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर से जिस जावेद नाम के शख्स को चार जिंदा टाइमर बम के साथ गिरफ्तार किया है. उस जावेद को लेकर एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. जावेद को लेकर जानकारी मिल रही है कि उसने ये टाइमर बम शामली की रहने वाली एक महिला के ऑर्डर पर बनाये थे. इन बम को राजधानी दिल्ली में डिलीवर करना था. उस महिला ने दिल्ली में किस लिए और किसके कहने पर ये बम तैयार करवाए थे? इसकी जांच यूपी एसटीएफ कर रही है.

इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर इन बमों का प्रयोग दिल्ली में किया जाना था या कहीं और रखा जाना था. टाइमर बमों के पीछे क्या साजिश है? क्या लोकसभा चुनाव या फिर किसान आंदोलन में इन बमों को रखा जाना था. ऐसे कई सवाल बाकी हैं, जिनके जवाब जानने के लिए एसटीएफ जावेद से पूछताछ कर रही है.