Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

इसरो अध्यक्ष: 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है चंद्रयान-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रहा है और 'गुड हेल्थ' में है।

सोमवार को दिल्ली में मीडिया से इसरो चीफ ने कहा कि मिशन उम्मीदों के मुताबिक चल रहा है और 23 अगस्त को चंद्रमा पर अपनी निर्धारित लैंडिंग के लिए सही रास्ते पर है।

इसरो ने चंद्रमा की कक्षा में 18,000 किलोमीटर से लगभग 4,600 किलोमीटर और चंद्रमा के निकटतम बिंदु पर 165 किलोमीटर का रिडक्शन किया है। इसके बाद, ये फिर से नीचे आएगा क्योंकि 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था। सबसे पहले इसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया और धीरे-धीरे पांच अगस्त को ये चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। तब से ये चंद्रमा के चारों ओर कक्षा में चक्कर लगा रहा है।

चंद्रयान-2 को लेकर क्या बोले इसरो अध्यक्ष
"हमने चंद्रयान-2 के इश्यू को बहुत सावधानी से देखा और पता लगाया कि संभवतः क्या गलत हुआ और इंजन प्रॉपल्सन, एक्सट्रा फ्यूल, सेंसर, एल्गोरिदम चेंज सहित कई संशोधन किए। हमें चंद्रयान-2 से जो इमेज मिलीं, उससे चंद्रयान-3 को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया गया है। अच्छी स्थिति लैंडिंग एरिया के मेजरमेंट को बढ़ाती है और इंटेलिजेंस अकस्मात होने वाली स्थिति और विफलता को संभालने में मदद करती है।"