Breaking News

नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, करीब 1 दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर     |   बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद जेडीयू ने बुलाई विधायक दल की बैठक     |   ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद में तेल कीमतों में गिरावट     |   न्यूयॉर्क को बर्बाद कर रहे हैं जोहरान ममदानी: ट्रंप     |   इज़रायल संग सीजफायर के बाद लेबनान में जश्न, बेरूत में आतिशबाजी और हवाई फायरिंग     |  

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आई स्कूटी, 3 युवकों की मौत

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं विकासनगर-सेलाकुई थाना क्षेत्र में लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.

बीती रात सेलाकुई थाने के कंट्रोल रूम में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली. सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर लेबर चौक के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार गई थी. घटना करीब देर रात 11:10 बजे की है. बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना के समय स्कूटी को सूरज चला रहा था और सूरज के पीछे अनिल और मुकेश बैठे हुए थे. हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी. मुकेश और अनिल गंभीर अवस्था में सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.