Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार है', ट्रंप का बड़ा दावा; तेहरान ने किसी भी समझौते से किया इनकार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयासों ने रफ्तार पकड़ ली है, हालांकि जमीनी हालात अब भी जटिल बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बड़े दावे किए। ट्रंप का कहना है कि ईरान समृद्ध यूरेनियम की आपूर्ति सौंपने पर सहमत हो गया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है। हालांकि तेहरान अभी तक किसी भी समझौते से इनकार कर रहा है।ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़े समझौते के करीब है। उनके मुताबिक, ईरान ने 20 साल से अधिक समय तक परमाणु हथियार विकसित नहीं करने का आश्वासन दिया है और “लगभग सभी शर्तों'' पर सहमति जता दी है।