Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

नए एयर चीफ मार्शल को अमर प्रीत सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भारतीय वायु सेना की कमान संभाल ली है। उन्हें गुरुवार को दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अमर प्रीत सिंह ने एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी की जगह भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।

एयर चीफ मार्शल सिंह को पांच हजार घंटे से ज्यादा की उड़ान के अनुभव है। वी. आर. चौधरी तीन साल तक एयर चीफ मार्शल रहने के बाद अपने पद से रिटायर हो गए हैं। 27 अक्टूबर 1964 को जन्मे अमर प्रीत सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था।

पिछले साल फरवरी में वायु सेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले वे मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।