Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

गजनी’ के प्रोड्यूसर मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी को हुआ बेटा, घर आई खुशियों की बहार

‘गजनी’ के प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने एक बेटे का स्वागत किया है और अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। मधु मंटेना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने एक पोस्ट में नीले रंग के फुटप्रिंट और भगवान कृष्ण की तस्वीर के साथ भावुक संदेश लिखा। कपल ने बताया कि उनके बेटे का जन्म नवरात्रि और ईद के पावन अवसर पर हुआ, जिससे यह खुशी और भी खास बन गई।

पोस्ट में लिखा था, “धन्यवाद कृष्णा, इस दिव्य आशीर्वाद के लिए, जिसने हमारे जीवन को प्रेम और रोशनी से भर दिया। इरा और मैंने नवरात्रि और ईद के पवित्र दिनों में अपने बच्चे का स्वागत किया।” जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। रवीना टंडन और पुलकित सम्राट समेत कई सेलेब्रिटीज ने कपल को शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले जनवरी में मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने बीच पर व्हाइट आउटफिट में मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें इरा का बेबी बंप नजर आ रहा था। मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की शादी 11 जून 2023 को मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी।